Menu
blogid : 4109 postid : 46

सास के साथ रेप ???

वेद क़ुरआन
वेद क़ुरआन
  • 98 Posts
  • 176 Comments

रिश्तों से ऐतबार उठा देने वाली घटनाएँ हमारे सिर को शर्मिंदगी से झुका देती हैं. आख़िर इनका हल क्या है ?
शराब के नशे में 65 साल की सास के साथ किया रेप Rape with Mother in law
नागपुर।। नागपुर में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। आरोप के मुताबिक, यहां पर शराब के नशे में एक शख्स ने अपनी 65 साल की सास का रेप कर दिया। घटना के बाद से ही आरोपी रमेश गव्हाणे फरार है। रेप की शिकार महिला की बेटी ने कोराडी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस गव्हाणे की तलाश में जुट गई है।

पुलिस का कहना है कि सोमवार की रात गव्हाणे की पत्नी अपनी बेटी को उसके ससुराल काटोल पहुंचाने गई थी। उसी रात 11 बजे गव्हाणे शराब के नशे में घर लौटा। पहले उसने अपने बेटे को पीटा और उसे घर से बाहर निकलने को कहा। उस समय उसकी सास सो रही थीं। गव्हाणे ने उन पर हमला बोल दिया और फिर उनके साथ रेप किया। गव्हाणे 3 बच्चों का बाप है।

पुलिस सब इंस्पेक्टर पी.वी. फाडे ने बताया, ‘पड़ोस में रहने वाली एक औरत अगले दिन जब गव्हाणे की सास से मिलने आई तो उनकी साड़ी पर लगे खून के धब्बे से उसको शक हुआ कि कुछ गलत हुआ है। जब उसने इस बाबत पूछा तो पीड़िता रोने लगीं और उन्होंने पूरी घटना के बारे में उसको बताया। पड़ोसन ने तुरंत कोराडी पुलिस को खबर दी और रमेश की बीवी को भी इसकी सूचना दी।’
Read More…

कुछ तो हल होगा न ?

क्या है ?

Tags:   

Read Comments

    Post a comment